ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के वार्मअप मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी, जबकि अभ्यास मैच 14 से 17 फरवरी तक खेले जाएंगे।
हालांकि, भारतीय टीम कोई भी वार्मअप मैच नहीं खेलेगी। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें भी अभ्यास मैचों का हिस्सा नहीं होंगी। बता दे की इस बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर किया जा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का आयोजन पाकिस्तान और दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में कराया जाएगा।
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अभ्यास मैच खेलने वाली टीमें:
- पाकिस्तान
- अफगानिस्तान
- बांग्लादेश
- न्यूजीलैंड
- दक्षिण अफ्रीका
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अभ्यास मैचों का Schedule
तारीख | मैच | कार्यक्रम का स्थान | समय |
---|---|---|---|
14 फ़रवरी 2025 | पाकिस्तान शाहीन बनाम अफ़गानिस्तान | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर | दिन-रात |
16 फ़रवरी 2025 | न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान | नेशनल स्टेडियम, कराची | दिन-रात |
17 फ़रवरी 2025 | पाकिस्तान शाहीन्स बनाम दक्षिण अफ्रीका | नेशनल स्टेडियम, कराची | दिन-रात |
17 फ़रवरी 2025 | पाकिस्तान शाहीन्स बनाम बांग्लादेश | आईसीसी क्रिकेट अकादमी, दुबई | दिन-रात |
Read Also : ICC Champions Trophy 2025 – कब और कहाँ होंगे मैच? जानें पूरी जानकारी!
आपको बता दें कि पाकिस्तान ने अभ्यास मैचों के लिए तीन अलग अलग टीमें घोषित की है