WPL 2025 – विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम की और से खेल रही जी कमलिनी सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि विकेटकीपर और लेग स्पिनर भी हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में विभिन्न स्तरों पर विकेटकीपिंग की है और साथ ही जरूरत पड़ने पर लेग स्पिन गेंदबाजी भी करती है। WPL 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए धमाल मचाने को तैयार हैं।
जानिये कौन है जी कमलिनी ? (Who is G Kamilini ?)
कमलिनी की क्रिकेट में आने के कहानी बड़ी दिलचस्प है। बात 2020 की है।उन दिनों जब पूरा देश लॉकडाउन के कारण अपने घरों में बंद था, तब कमलिनी के पिता गुनालन अपने बेटे को क्रिकेट सिखाने के लिए घर के बाहर प्रैक्टिस कराते थे । एक दिन, उन्होंने अपनी 12 वर्षीय बेटी कमलिनी से गेंद डालने के लिए कहा। कमलिनी, जो नियमित रूप से स्केटिंग का अभ्यास करती थीं लेकिन कभी क्रिकेट नहीं खेली थीं, ने जब पहली बार गेंदबाजी की, तो उनके पिता दंग रह गए। उनकी गेंद में स्वाभाविक गति और सटीकता थी। पिता समझ गए कि कमलिनी में एक नैसर्गिक प्रतिभा है, जिसे निखारने की जरूरत है।
मदुरै में क्रिकेट की उच्च स्तरीय ट्रेनिंग की सुविधा नहीं थी, इसलिए गुनालन ने अपनी बेटी के भविष्य को संवारने के लिए पूरा परिवार चेन्नई शिफ्ट करने का निर्णय लिया। कमलिनी की मेहनत और प्रतिभा ने जल्द ही उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स की एकेडमी में स्थान दिलाया। उनकी शानदार प्रदर्शन ने कोचिंग स्टाफ को प्रभावित किया और जल्द ही उनका चयन तमिलनाडु की अंडर-19 टीम में हो गया।
कमलिनी (G Kamalin) के मेहनत और संघर्ष का फल उन्हें तब मिला जब उन्हें तमिलनाडु की सर्वश्रेष्ठ युवा महिला खिलाड़ी के रूप में चुना गया। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी, जिसने यह साबित किया कि एक लड़की अगर ठान ले तो वह किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती है।
कमलिनी के मेहनत और संघर्ष का फल उन्हें तब मिला जब उन्हें तमिलनाडु की सर्वश्रेष्ठ युवा महिला खिलाड़ी के रूप में चुना गया। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी, जिसने यह साबित किया कि एक लड़की अगर ठान ले तो वह किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती है।
कमलिनी की कहानी हर उस लड़की के लिए प्रेरणा है, जो समाज की बंदिशों को तोड़कर अपने सपनों को साकार करना चाहती है। उनकी सफलता हमें यह सिखाती है कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : महिला क्रिकेटरों की खूबसूरती के दीवाने हैं फैंस
WPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपये कमलिनी को अपनी टीम में किया है शामिल
गौरतलब है कि WPL 2025 के मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपये की कीमत पर कमलिनी को अपनी टीम में शामिल किया है । महज 16 साल की कमलिनी अपने प्रदर्शन के दम पर करोड़पति बनने में सफल रहीं। उन्हें अपने बेस प्राइज 10 लाख से 16 गुना ज्यादा कीमत पर मुंबई इंडियन्स अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। कमलिनी को अपने टीममें लेने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच जमकर टक्कर हुई और अंत में बाजी मुंबई इडियन्स के हाथ लगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि कमलिनी WPL के इस सीजन में कितना धम्माल मचा पाती है।
कमलिनी का क्रिकेट करियर
प्रारूप | मैच | पारी | रन | स्ट्राइक रेट | औसत | अर्धशतक/शतक | चौके/छक्के |
---|---|---|---|---|---|---|---|
टेस्ट | — | — | — | – | — | — | — |
वनडे | — | — | — | – | — | — | — |
टी20आई | — | — | — | – | — | — | — |
टी20 | 3 | 3 | 87 | 89.69 | 43.50 | — | 9/0 |